PM डरपोक हैं, वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा में मोदी सरकार की विफलता के बारे में स्‍पेशल प्रेस कॉन्‍फ्रेस की और ये सवाल पूछे...
PM डरपोक हैं, वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं: राहुल गांधी
PM डरपोक हैं, वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं: राहुल गांधीTwitter

दिल्‍ली, भारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में आज शु्क्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा में मोदी सरकार की विफलता के बारे में स्‍पेशल प्रेस कॉन्‍फ्रेस की।

हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई यह सच्चाई है :

प्रेस वार्ता के दाैरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर डिसइंगेजमेंट को लेकर सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है। मोदी जी इसका जवाब दें। मोदी जी ने चीन के सामने सिर झुका दिया है। डेपसांग प्लेन्स का जो रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चीन अंदर आया है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। वहाँ बैठे हुए हैं, लेकिन गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के बारे में एक शब्द तक नहीं बोला। साथ ही राहुल ने आगे ये सवाल भी पूछे-

  • मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए।

  • कड़ी मेहनत के बाद भारतीय सेना ने जो कुछ हासिल किया, अब उनसे क्‍यों पीछे हटने को कहा गया है? इसके बदले भारत को क्‍या मिला है?

  • सबसे जरूरी बात ये है कि देपसांग प्‍लेन्‍स में चीनी पीछे क्‍यों नहीं हटे हैं? वे गोगरा और हॉट स्प्रिंग्‍स से पीछे क्‍यों नहीं गए हैं?

  • क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया?

हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। नरेंद्र मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 तक की हिंदुस्तान की जो पवित्र जमीन है, वह चीन को पकड़ा दी है। ये सच्‍चाई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

प्रधानमंत्री डरपोक हैं :

इतना ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को डरपोक बताते हुए कहा कि, ''प्रधानमंत्री डरपोक हैं जो चीन के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते। वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं। वे सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com