किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, इसलिए आज Bharat Band है: राहुल गांधी

Bharat Band के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया और कहा है कि, किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है।
किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, इसलिए आज Bharat Band है: राहुल गांधी
किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, इसलिए आज Bharat Band है: राहुल गांधीSyed Dabeer Hussain - RE

Bharat Band: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे अन्‍नदाता अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए आज 27 सितंबर (सोमवार) को किसान संगठनों द्वारा 'भारत बंद' किया गया, इस बीच विपक्षी दल की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में आज सुबह एक नया ट्वीट साझा किया हैै।

भारत बंद के समर्थन में राहुल गांधी का ट्वीट :

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में भारत बंद के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा- किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।

आज सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक भारत बंद :

बता दें कि, कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों काे विरोध प्रदर्शन करते-करते काफी महीने बीते चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्‍या का कोई हल नहीं हो रहा। इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने एवं संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक करने का निर्णय लिया है।

सभी व्यापारियों और दुकानदारों को बंद का समर्थन करना चाहिए, रास्ते बंद रहेंगे, लेकिन अगर कोई डॉक्टर के क्लीनिक जाना चाहता है तो जा सकता है।. एंबुलेंस, सब्जी और दूध के वाहन चलेंगे। हम बंद के दौरान दिल्ली के अंदर नहीं जाएंगे, ये आम लोगों का आंदोलन है। लोगों को एक दिन की छुट्टी लेनी चाहिए और चार बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

SKM नेता राकेश टिकैत

विपक्ष पार्टियां भारत बंद का दे रहीं समर्थन :

इस दौरान तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी जैसी वामपंथी पार्टियों ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल (सेक्युलर), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जैसे कई अन्य दल (डीएमके) ने भी सोमवार को भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com