राहुल गांधी
राहुल गांधीRaj Express

BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है, इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित कर मोदी सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

हाइलाइट्स :

  • भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को राहुल गांधी ने किया संबाेधित

  • राहुल गांधी ने मोदी सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोला

  • BJP-RSS सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है : राहुल गांधी

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

नरेंद्र मोदी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है :

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित कर राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि, उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता।

RSS-BJP और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है। वहीं RSS-BJP चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर BJP-RSS के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांटने का काम कर रहे हैं।

  • विपक्षी गठबंधन ने एक नाम चुना- INDIA यह नाम हमारे दिल से निकला था। जैसे ही हमने यह नाम चुना, नरेंद्र मोदी जी ने INDIA को गाली देना शुरू कर दिया। मोदी जी को इतना घमंड है कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि वो पवित्र शब्द INDIA को गाली दे रहे हैं।

  • भारत जोड़ो यात्रा' में एक नारा सामने आया- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। जहां भी ये (BJP) नफरत फैलाएं, आप जाकर वहां मोहब्बत की दुकान खोलिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co