राहुल गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार वार- देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर फिर मोदी सरकार पर हमला बोला- मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है, लेकिन ख़ुद के कुशासन और ग़लत नीतियों को नहीं।
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार वार- देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार वार- देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगाPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। विपक्ष का दिनों दिन केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी का सरकार के खिलाफ तीखी टिप्पणियां किए जाने का दौर लगातार जारी है। वे नए-नए अंदाज में ट्वीट के जरिए अपनी बात कह रहे हैं।

राहुल ने अब पूछा- देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा :

अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकांउट से ट्वीट साझा कर ये बात पूछी कि, देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा। उन्‍होंने अपने इस में लिखा- मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है, लेकिन ख़ुद के कुशासन और ग़लत नीतियों को नहीं। देश कितने और #ActOfModi झेलेगा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ये बयान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा दिए गए बयान के बाद आया है, उन्‍होंने हर्षवर्धन के बयान को लेकर ही पलटवार करते हुुुए मोदी सरकार पर ये हमला बोला है।

क्‍या था हर्षवर्धन का बयान :

दरससल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि, लोगों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से बढ़ा कोरोना, कोरोना से निपटने में पीएम मोदी के काम की सबको तारीफ करनी चाहिए।

देश मेें एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूूूूूसरी ओर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है।

लोकतांत्रिक भारत की आवाज़ दबाना जारी :

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा- लोकतांत्रिक भारत की आवाज़ दबाना जारी, शुरुआत में उन्हें चुप किया गया और बाद में काले कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंताओं से मुंह फेरकर संसद में सांसदों को सस्पेंड किया गया। इस सर्वज्ञ सरकार के कभी खत्म नहीं होने वाले घमंड के कारण पूरे देश के लिए आर्थिक संकट आ गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com