हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है: राहुल गांधी
पंजाब, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जारी है और कांग्रेस की यह यात्रा आज जालंधर से होशियारपुर जिले में पहुंची। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते है। इसी तरह अब पंजाब में उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही CM भगवंत मान को केजरीवाल जी के दबाव में न आने की बात कही है।
बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ शुरू की भारत जोड़ो यात्रा :
दरअसल, पंजाब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा क्याें शुरू की। इस पर उन्होंने कहा कि, ''ये जो महंगाई बढ़ती जा रही है इससे चोट किसान और मजदूर को लगती है, बेरोजगारी की चोट हिंदुस्तान के अरबपतियों के बच्चों को नहीं लगती बल्कि आम लोगों के बच्चों को लगती है इसलिए हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।''
CM भगवंत मान पर भी साधा निशाना :
पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि, आपको केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए। आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए..किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनाना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
यात्रा में 5 लोग शहीद हुए, यह तपस्वियों की यात्रा है :
ताे वहीं, पंजाब में राहुल गांधी ने टांडा में यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद पहला संबोधन के दौरान यात्रा में जान गंवाने वालों को शहीद बताया है। उन्होंने कहा कि, ''यात्रा में 5 लोग शहीद हुए हैं। यह तपस्वियों की यात्रा है।''
इसके अलावा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- प्यार-मोहब्बत और अपनेपन की यह सड़क जहां जा रही है...वहीं हमारे सपनों का हिन्दुस्तान बसता है। असंख्य कदमताल अब गर्जन बन चुकी हैं, जिनका सिंहनाद एक संदेश है- नफ़रत का अंधेरा कितना भी घना हो, प्यार की एक लौ उसे मिटाने के लिए काफी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।