देश की आवाज राहुल गांधी के साथ
देश की आवाज राहुल गांधी के साथPriyanka Sahu -RE

देश की आवाज राहुल गांधी के साथ-वीडियो जारी कर बताया मजदूरों का दर्द

कांग्रेस पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के मजदूरों के साथ मुलाकात की एक वीडियो साझा की है, जिसमें उन्‍होंने प्रवासी मजदूरों के पलायन के दर्द को दिखाने वाले दृश्यों को दिखाया है और सरकार से ये मांग की है..

राज एक्‍सप्रेस। देश में कोरोना वायरस की महामारी का कहर बरकरार है और लॉकडाउन भी जारी है, जिससे सबसे अधिक परेशानी मजदूरों को भोगनी पड़ रही है, हालांकि मजदूरों के इस दर्द को लेकर सियासत भी गरमायी हुई है। इसी बीच पिछले दिनों राहुल गांधी से सड़कों पर निकलकर कुछ प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी, जिसकी आज शनिवार को उन्‍होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर इसकी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है।

डॉक्यूमेंट्री में राहुल ने दिखाया मजदूरों का दर्द :

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस डॉक्यूमेंट्री यानी वीडियो 17 मिनट का है और वीडियो की शुरुआत देश की आवाज राहुल गांधी के साथ प्रवासी मजदूरों के पलायन के दर्द को दिखाने वाले दृश्यों के साथ की गई है। इसके अलावा राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भी लिखा- कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी में अपने गाँव पैदल ही जा रहे थे। सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए।

जारी की गई इस वीडियो में राहुल गांधी मजदूरों से ये पूछते हैं कि, उनके पास पैसा है या नहीं? उन्हें कैसे पता चला कि, देश में लॉकडाउन जारी है? राहुल ने जिन मजदूरों से बात की है वे यूपी में झांसी के निवासी हैं और हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

प्रवासियों ने राहुल गांधी को बताया :

प्रवासी मजदूरों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी को उन्‍होंने बताया कि, उन्हें एक पैसे की भी मदद नहीं मिली है। उनका घर से बाहर निकलना गुनाह हो गया था। पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी उन्हें बाहर निकलने पर मारते थे। पुलिस वाले दो बार आते थे। इस दौरान एक महिला ने भावुक होते हुए राहुल गांधी से ये बात कहीं-

हमें हमारे गांव पहुंचा दीजिए। हमें वापस हरियाणा नहीं पहुंचाना। हमें गांव जाना है।

मजदूरों ने बताया कि, वे हरियाणा में जहां रहते थे वहां पांच-पांच हजार का सामान छूट गया है जो वापस नहीं आ सकता।

राहुल की श्रमिकों के न्याय की मांग :

राहुल गांधी ने इस वीडियो में ये बात कहते हुए मांग की है कि, सरकार यदि मदद कर सकती है तो उसे करनी चाहिए। श्रमिकों के साथ न्याय होना चाहिए। सरकार को तुरंत उनके खातों में पैसे हस्तांतरित करने चाहिए। 13 करोड़ परिवार को 7,500 रुपये दिए जाने चाहिए।

इसके बाद वीडियो के लास्‍ट में राहुल गांधी ने अपने इस अंदाज में कहा कि, मेरे प्रवासी श्रमिक भाई बहनों, आप इस देश की शक्ति हो। हिंदुस्तान की शक्ति को सक्षम बनाना हमारा कर्तव्य है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई वीडियो आप यहां भी देख व सुन सकते हैं-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com