भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए बोले राहुल गांधी
भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए बोले राहुल गांधी Social Media

भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए बोले राहुल गांधी- मेरे फोन में था पेगासस

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था।

दिल्‍ली, भारत। मुख्य विपक्षी नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर है, इस दौरान उन्‍होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित एक वेबिनार के दौरान अपने भाषण में पेगासस जासूसी मामले पर अपने विचार व्यक्त किए।

मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था :

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए इस पर चिंता जताई है, साथ ही पेगासस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है का आराेप लगाते हुए कहा- बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था। मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं, इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए।

भारत में लोकतंत्र फिलहाल खतरे में है और देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। भारत में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गलत तरीके से कई मामलों में फंसाया जा रहा है और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

पेगासस जासूसी मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए :

राहुल गांधी ने बताया कि, पेगासस जासूसी मामले में भारत की सरकार को जवाब देना चाहिए।यह मामला बहुत गंभीर है और अगर यह सच होता है तो यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है।भारतीय लोगों के निजी जीवन की गोपनीयता की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि, पेगासस जैसी जासूसी कार्रवाई करना एक विश्वव्यापी रूप से आम हो रहा है और इससे लोगों को अपने निजी जीवन की गोपनीयता की चिंता होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com