भारत बंद का राहुल ने किया समर्थन, मोदी पर साधा निशाना

आज 8 जनवरी को भारत बंद का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन कर मोदी सराकर पर निशाना साधा, साथ ही जिन 25 करोड़ वर्कर्स ने हड़ताल बुलाई उनको सल्यूट किया।
Rahul Gandhi
Rahul GandhiSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज भारत बंद

  • दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया था भारत बंद का ऐलान

  • भारत बंद का राहुल गांधी ने किया समर्थन

  • तकरीबन 25 करोड़ लोग इस देशव्‍यापी हड़ताल का हिस्सा

राज एक्‍सप्रेस। वर्ष 2020 में आज अर्थात 8 जनवरी को विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाये गये 'भारत बंद' का कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी समर्थन किया है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जिन 25 करोड़ वर्कर्स ने हड़ताल बुलाई है, वह उनका समर्थन करते हैं। राहुल गांधी द्वारा बुधवार सुबह किए गए ट्वीट के जरिए भारत बंद का समर्थन करते हुए उन्‍होंने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

ट्वीट में लिखा-

''मोदी-शाह सरकार की जन विरोधी, श्रम विरोधी नीतियों ने भयावह बेरोजगारी पैदा की है। मोदी अपने पूंजीपति दोस्तों की मदद करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार कमजोर कर रहे हैं। इसके विरोध में आज 25 करोड़ लोगों ने 'भारत बंद 2020' का आह्वान किया है। मैं उन सभी को सल्यूट करता हूं।''

क्‍यों है भारत बंद?

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 8 जनवरी को देशव्‍यापी हड़ताल करने का फैसला लिया था। ट्रेड यूनियनों के मुताबिक देशव्‍यापी हड़ताल किए जाने का कारण यह है कि, श्रम मंत्रालय अभी तक श्रमिकों को उनकी किसी भी मांग पर आश्वासन देने के लिए असफल रहा है। इस हड़ताल के माध्यम से ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगों में बेरोजगारी, न्यूनतम मजदूरी तय करना और सामाजिक सुरक्षा तय करने से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

‘श्रमिक विरोधी नीतियों’ के खिलाफ 8 जनवरी को देशव्‍यापी हड़ताल

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com