भारत बंद के बीच राहुल गांधी का तंज- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो

किसानों के भारत बंद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि #आज_भारत_बंद_है।
भारत बंद के बीच राहुल गांधी का तंज- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो
भारत बंद के बीच राहुल गांधी का तंज- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करोSocial Media

दिल्‍ली, भारत। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है, कल बुधवार को किसानों की सरकार के साथ छठे दौर की बातचीत होनी है और आज किसानों ने 'भारत बंद' किया है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए PM मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट :

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि #आज_भारत_बंद_है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनायें।

किसान महाआंदोलन उग्र :

बता दें कि, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महाआंदोलन उग्र हो चुका है। आज दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के विरोध प्रदर्शन का 13वां दिन है। इस दौरान विपक्ष दलों के नेताओं का भी किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। तो वहीं, किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार किसानों का समर्थन देते हुए मोदी सरकार के खिलाफ आलोचना कर रहे हैं।

इससे पहले ही राहुल गांधी ने भारत बंद के एक दिन पहले ये कहा था कि, ''8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद है। हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। देश के अन्नदाता से अत्याचार और अन्याय असहनीय है। ‘अडानी-अंबानी कृषि क़ानून’ वापस लो!''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजरबंद :

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद किए जाने की बात भी सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि, दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया है। कल CM अरविंद केजरीवाल के सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही नज़रबंदी जैसे हालात बनाए गए हैं।

कल सरकार और किसानों की छठे दौर की वार्ता :

बता दें कि, आज किसान संगठनों के भारत बंद के बाद कल 9 दिसंबर को फिर से केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com