राहुल गांधी का आरोप- केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट
दिल्ली, भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमलों की बौछार कर रहे हैं, वे लगातार ही उनपर तंज कसते हुए सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, आज फिर उन्होंने ट्वीट कर महंगाई के खिलाफ सरकार की आलोचना की।
राहुल गांधी ने आज इस अंदाज में ट्वीट कर साधा निशाना :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए मोदी सरकार को महंगाई के मसले पर घेरते हुए ये आरोप लगाया है कि, केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट-
1. गैस-डीज़ल-पेट्रोल पर ज़बरदस्त टैक्स वसूली।
2. मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोज़गार व सुविधाएँ छीनना।
PM का एक ही क़ायदा, देश फूँककर मित्रों का फ़ायदा।
इसी के एक दिन पहले राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा था- आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी? शून्य। आप जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि उसने 12 लाख करोड़ कमाकर अपनी संपत्ति 50% बढ़ा ली। आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों?
गौरतलब है कि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर इस तरह की टिप्पणी कर हो। वे हर बार ही PM मोदी पर यहीं आरोप लगाते आ रहे हैं कि, मोदी सरकार अपने मित्रों को फायदा पहुंचा रही है।
बताते चलें, बीते कुछ दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेस द्वारा इससे पहले पेट्रोल– डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों से कांग्रेस पार्टी के अभियान से जुड़ने की अपील भी की थी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।