गाड़ी चाहे पेट्रोल डीजल पे चलती हो-मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है: राहुल

देश में 'पेट्रोल-डीजल' (Petrol-Diesel) की कीमतें लगातार आसमान ही छूती चली जा रही हैं और आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसी मुद्दे को लेकर ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला...
गाड़ी चाहे पेट्रोल डीजल पे चलती हो-मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है: राहुल
गाड़ी चाहे पेट्रोल डीजल पे चलती हो-मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है: राहुलPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ कुछ न कुछ सवाल जरूर खड़े करते हैं। अब देश में 'पेट्रोल-डीजल' (Petrol-Diesel) की कीमतें लगातार आसमान ही छूती चली जा रही हैं और आज इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट शेयर करते हुए इस अंदाज में ट्वीट किया है। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा- आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है! #TaxExtortion

बताते चलें कि, कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठा रही है और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के कारण कांग्रेस पार्टी ने इसके खिलाफ 11 जून को देशव्यापी प्रदर्शन भी किया था।

क्‍या है पेट्रोल-डीजल की कीमत :

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज पेट्रोल की कीमतों में 31-35 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15-23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। आज की बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल का भाव 100 के आंकड़ों के पार पहुंच गया है।

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 60% एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के टैक्स का होता है। जबकि डीजल में ये 54% होता है। साथ ही इसमें वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com