महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी- राहुल का मोदी सरकार को ताना

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आज CNG और PNG मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर ताना मारते हुए कहा- महँगाई का विकास जारी...
महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी- राहुल का मोदी सरकार को ताना
महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी- राहुल का मोदी सरकार को तानाSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रूख अपनाएं हुए हैं, जिसके चलते वे किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर रोजाना नया ट्वीट पोस्‍ट कर रहे हैं। अब आज उन्‍होंने फिर संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर इस अंदाज में ताना मारा है।

महँगाई का विकास जारी :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने ट्वीट में PNG और CNG का हैशटैग #PNG, #CNGPriceHike का इस्तेमाल करते हुए ये दावा किया है कि, महंगाई का विकास जारी है और ये अच्छे दिन देश पे भारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा- महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी! #PNG #CNGPriceHike

टैक्स वसूली पे चलती मोदी सरकार :

बता दें कि आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं, कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है और कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाती आ रही है और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के कारण कांग्रेस पार्टी ने इसके खिलाफ 11 जून को देशव्यापी प्रदर्शन भी किया था। तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों देश में लगातार आसमान छू रहे 'पेट्रोल-डीजल' (Petrol-Diesel) के दाम को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा था- आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है! #TaxExtortion

एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार की आलाेचना का दौर जारी है। तो वहीं, केंद्र की मोदी सरकार अपने कार्य में जुटी हुइ है, यहां तक की उन्‍होंने अपने दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विभागों में बड़ा बदलाव करते हुए फेरबदल कर सभी मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन के साथ उन्हें नया पदभार दे दिया गया है, जबकि कुछ मंत्रियों में बदलाव नहीं किया गया है। बीती 7 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बारी-बारी से 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com