किसान आंदोलन: राहुल गांधी बोले- भारत बंद का पूर्ण रूप से करेंगे समर्थन

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- 8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद है। हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे।
किसान आंदोलन: राहुल गांधी बोले- भारत बंद का पूर्ण रूप से करेंगे समर्थन
किसान आंदोलन: राहुल गांधी बोले- भारत बंद का पूर्ण रूप से करेंगे समर्थनSocial Media

दिल्‍ली, भारत। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के विरोध प्रदर्शन का 12वां दिन है। इस बीच विपक्ष नेताओं का किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। तो वहीं, किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी किसानों के समर्थन में है और लगातार ही मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट के जरिए आलोचना कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट :

अब हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट आया है, जिसमें उन्‍होंने किसान संगठनों की ओर से आहूत 8 दिसंबर को भारत बंद के एक दिन पहले मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाए कहा है कि, ''8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद है। हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। देश के अन्नदाता से अत्याचार और अन्याय असहनीय है। ‘अडानी-अंबानी कृषि क़ानून’ वापस लो!''

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए ही ये बात कही थी कि, ‘अडानी-अंबानी कृषि क़ानून’ रद्द करने होंगे। और कुछ भी मंज़ूर नहीं!

8 दिसंबर को भारत बंद :

बता दें कि, किसानों के आंदोलन की वजह से कई बॉर्डर बंद हैं, किसान कृषि कानून को रद्द करने पर अड़े हैं। सरकार के साथ किसानों की 5 दौर की बातचीत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। केंद्र सरकार का कहना हैै नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर तनिक भी झुकने को तैयार नहीं है, इसलिए किसानों ने अब कल 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया, जिसका विपक्ष ने भी समर्थन किया है। इस दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com