कर्नाटक में राजनाथ
कर्नाटक में राजनाथSocial Media

कर्नाटक में राजनाथ ने 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारंभ कर कहा- दो तिहाई बहुमत से फिर बनाए भाजपा सरकार

कर्नाटक दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बेलगावी में पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारंभ कर अपने संबोधन में कहीं यह खास बातें...

कर्नाटक, भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कर्नाटक दौरे पर है, इस दौरान उन्‍होंने बेलगावी में पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहें।

त्रिपुरा और नागालैंड में हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं :

पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारंभ कर राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा- आज जब यह यात्रा प्रारंभ हो रही है तो बड़ा शुभ अवसर है। त्रिपुरा और नागालैंड में हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। कर्नाटक केवल दक्षिण भारत का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का एक अग्रणी राज्य है। यहां पौराणिकता और आधुनिकता का अनूठा संगम है। इस धरती पर जहां भगवान बसवेश्वर कण-कण में विराजते है, वहीं इसी धरती पर आदिकवि पम्पा, पोन्ना और राना की भी स्मृतियां आज भी कायम है। यह धरती अक्का महादेवी की धरती है।

कित्तूर की रानी, चेनम्मा की वीरगाथा आज कर्नाटक ही नहीं देश और विदेश में सुनी और सुनाई जाती है। वीरता और शौर्य की लम्बी परम्परा का यह कर्नाटक प्रदेश साक्षी रहा है। देश के पहले फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने दुश्मन की देश को कैद में मौजूद अपने बेटे की रिहाई से यह कह कर इंकार कर दिया कि पाकिस्तान में कैद हर भारतीय युद्ध बंदी मेरा बेटा है। मैं एक बेटे की रिहाई के लिए इंकार करता हूं। ऐसे ऐसे वीरों को इस धरती ने पैदा किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह के संबोधन की प्रमुख बातें-

  • येदियुरप्पा जी ने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री पद त्याग दिया और पिछले लगभग डेढ़ साल के बासवराज बोम्मई जी कर्नाटक में सरकार चला रहे है। कई दशकों तक येदियुरप्पाजी पार्टी और इस प्रदेश की ‘धरती पुत्र’ के रूप में सेवा की है। प्रधानमंत्री मोदीजी की तरह येदियुरप्पाजी की भी यही इच्छा है कि कर्नाटक में पुन: भाजपा की सरकार पांच साल के लिए बने ताकि अगले पांच सालों में कर्नाटक को South India का नंबर वन स्टेट बना सकें।

  • अभी 27 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर्नाटक में ही आए थे। यहां पर उन्होंने शिमोगा में एक शानदार एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। हुबली के बाद शिमोगा में भी एक बड़ा एयरपोर्ट खुलने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

  • 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे और आज यह संख्या बढ़कर 148 एयरपोर्ट तक पहुँच गई है। आजादी के सत्तर साल में देश में 74 एयरपोर्ट खोले गए मगर प्रधानमंत्री मोदीजी ने उतने ही एयरपोर्ट केवल नौ साल के भीतर तैयार कर दिए। पिछले नौ साल में पूरे देश में 3.5 लाख कि.मी. सड़के Rural Areas में बनी है और 80000 कि.मी. Highways देश में बने है।

  • उत्तर कर्नाटक में लंबे समय तक सूखे की बहुत बड़ी समस्या रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है ‘निवास के नीरू, भूमिगे नीरावरी’ यानि हर घर को जल और हर खेत को पानी मिलना चाहिए। अब हमारी सरकार ने उत्तर कर्नाटक में सूखे की समस्या से निपटने के लिए हाल ही में 55000 करोड़ की लागत वाले अपर भद्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है जिससे यहां के चित्रदुर्गा, चिकमंगलूर, तुमाकरू और दावणगेरे जैसे जिलों को लाभ होगा।

  • 2014 में देश के ग्रामीण इलाकों में केवल 3 करोड़ घरों में Piped Water Supply थी। आपको खुशी होगी कि 3.5 साल में ही हमने 8 करोड़ Rural Households में piped water की सुविधा पहुंचा दी है।

  • हमारे प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ जरूरत मंद लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी। यह दुनिया की सबसे बड़ी Food Security स्कीम मानी गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट छपी है कि भारत ने अपने वैक्सीनेशन प्रोग्राम में करीब 39 लाख लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया है।

  • आज आम नागरिक UPI के माध्यम से डिजिटल Transactions कर रहा है। सिर्फ दिसंबर महीने में देश में 12.82 लाख करोड़ मूल्य के 782 करोड़ UPI Transaction हुए हैं। जब Digital Payments को बढ़ावा दिया गया तो कांग्रेस के नेता मजाक उड़ाते थे कि देश का गरीब आदमी मोबाइल से पेमेंट कैसे करेगा।

  • पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी मानते थे कि भ्रष्टाचार लाइलाज है। मगर हमारे मोदीजी मानते हैं कि भ्रष्टाचार का पक्का इलाज है। इस समय ३ बड़े Industrial Corridor का निर्माण South India में हो रहा है। पहला है चेन्नई-बेंगलुरू कोरीडोर, दूसरा है हैदराबाद-बेंगलुरू कोरीडोर और तीसरा है मुम्बई-बंगलुरू कोरीडोर। मुंबई-बंगलुरू Industrial Corridor से बेलगावी और आस-पास के कई जिलों में लाभ होगा। भारत दुनिया की Fastest Growing Economy बनने के साथ-साथ विश्व की पांचवी सबसे बड़ी Economy भी बन गई।

  • आये दिन कांग्रेस के युवा नेता की लांचिंग होती रहती है। वे कितने गिर चुके हैं कि, कहते है मोदीजी तेरी कब्र खुदेगी वे खुद ही अपनी कब्र खोद रहे हैं। कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी कमल और अधिक खिलेगा। हाल ही में जब Air India ने 470 जहाज खरीदने का आर्डर बोईंग और एयरबस को दिया तो वह Aviation Industry का सबसे बड़ा आर्डर था। इस आर्डर से कर्नाटक में काम कर रहा तमाम एयरोस्पेस और साफ्टवेयर कंपनियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

  • मैं आप सभी लोगों से अपील करता हूँ कि आगामी विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से फिर से बनाइये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co