गोंडा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- 'बीजेपी जो कहती है करके दिखाती है'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को गोंडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियां को गिनवाईं।
गोंडा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
गोंडा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंहSocial Media

गोंडा, उत्तर प्रदेश। चुनावी प्रचार के सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) यूपी के गोंडा (Gonda) जिले में पहुंचे हैं। रैली में अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनवाया बल्कि विपक्ष पर भी करारा प्रहार किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हम कहते थे कि, हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि, जब भी चुनाव आता है, भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि, प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि, राम मंदिर बन रहा है।"

उन्होंने कहा कि, "हम जनता की आँखों में धूल झोकने का काम नहीं करते। हम जो कहते हैं वो करते हैं, कश्मीर से 370 हटाया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनती है, तो होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जाएगा।"

राजनाथ सिंह ने कहा कि, "हमने साबित किया है कि, बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि, पहले दो चरणों में बीजेपी को जोरदार जनसमर्थन मिला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि, लक्ष्मी ना तो साइकिल पर आती हैं, ना हाथी पर आती हैं ना हाथ पर आती हैं, लक्ष्मी तो सिर्फ कमल पर आती हैं।"

विरोधी पार्टियों के लिए कही यह बात:

गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हुए हमले पर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहुंगा कि, देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है:

उत्तर प्रदेश के गोंडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली ज़रूरत क़ानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है, जिसकी सराहना हर जगह हो रही है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com