संसद में राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस हमलावर- सुरजेवाला ने पूछे सवाल

कांग्रेस नेता सुरजेवाला बोले-सेना शोर्य के साथ चीनी सीमा के सामने साहस के साथ खड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री अपने नेतृत्व की नाकामी का जवाब संसद में देने से क्यों भाग खड़े हुए,साथ ही राजनाथ पर दागे सवाल।
संसद में राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस हमलावर- सुरजेवाला ने पूछे सवाल
संसद में राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस हमलावर- सुरजेवाला ने पूछे सवालPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद में आज चीन के साथ सीमा विवाद का मुद्दा गूंजा, इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बयान दिया। उनक बयान के बाद कांग्रेेेस नेताओं का हमलावर का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब संसद के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी, साथ ही कुछ सवाल पूछे।

देश के प्रधानमंत्री कहाँ है नदारद :

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, पूरे हिंदुस्तान को भारत की सेना पर गर्व है। सेना शौर्य के साथ चीनी सीमा के सामने साहस के साथ खड़ी हुई है, तभी आज हम सुरक्षित हैं और इसलिए आज ये संसद चल पा रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री कहाँ गुम हैं? कहाँ नदारद हैं? देश के प्रधानमंत्री अपने नेतृत्व की नाकामी का जवाब संसद में देने से क्यों भाग खड़े हुए हैं?

सुरजेवाला ने राजनाथ से पूछे ये सवाल :

  • आदरणीय राजनाथ सिंह जी, सीधा सा सवाल है कि "क्या चीन ने दुस्साहस कर भारत की सरजमीं पर कब्जा कर रखा है?" हाँ या ना में संसद के माध्यम से देश को जवाब दीजिए।

  • दूसरा सवाल यह है कि क्या डेप्सांग प्लेन्स, गोगरा, पैंगोंग झील में फिंगर 8 तक, उतराखंड की लिपू झील में या अरुणाचल की सीमा पर चीनी दुस्साहस हुआ है? इस बात का हाँ या ना में पूरे देश को जवाब दीजिए?

  • तीसरा सवाल यह है कि चीन ने कितने वर्ग किलोमीटर तक भारत की सरजमीं पर कब्जा कर रखा है? मोदी जी, राजनाथ जी संसद में इस बात का जवाब पूरे देश को दीजिए।

  • चौथा सवाल यह है कि उस चीनी दुस्साहस को, चीन को, भारत की सरजमीं से कब खदेड़ेंगे? उसकी समय सीमा तय करके देश की संसद और देश को जवाब दीजिए।

  • पाचवाँ सवाल यह है कि मोदी जी क्या आपने 19 जून 2020 को देश को झूठ बोला था? और अगर आपने झूठ बोला तो संसद में आकर पूरे देश से माफी मांगिए।

  • हमारा आखिरी सवाल यह है कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि आप चीन को लाल आँख दिखाकर कब बात करेंगे? चीन से आँख में आँख डालकर कब बात करेंगे? या केवल वार्तालाप के चक्कर में चीनी दुस्साहस को छोड़ते जायेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आगे ये बात भी कही कि, ''प्रधानमंत्री जी संसद को पीठ दिखाकर भाग गए और राजनाथ जी ने बहुमत का इस्तेमाल कर कांग्रेस और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम किया, लेकिन देश देख रहा है। देश की सेना के शोर्य के पीछे मत छुपिए और राजनीतिक नाकामी का जवाब दीजिए। पूरा देश यही जानना चाहता है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com