कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने PM मोदी के जन्मदिन पर किया उनका अपमान

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल रणदीप सुरजेवाला प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भी अपनी हरकतों से बाज न आकर PM मोदी का अपमान कर सारी हदें पार कर दीं।
Randeep Surjewala make objectionable remarks against PM Modi
Randeep Surjewala make objectionable remarks against PM Modi Social Media

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। जहां, एक तरफ देश और विदेश के लोग उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल रणदीप सुरजेवाला आज के दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आरहे हैं। उन्होंने आज एक बार फिर से PM मोदी का अपमान कर सारी हदें पार कर दीं।

सुरजेवाला ने किया PM मोदी का अपमान :

दरअसल, आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ढेरों बधाइयों के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार चलाने को लेकर PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उनका अपमान किया। इतना ही नहीं वह आज दिनभर से अपने ट्वीटर अकाउंट द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर PM मोदी की तुलना बंदर से करते हुए तंज कसते हुए कहा कि,

प्रवासी मज़दूर मरे - पता नही ये हैं मोदी सरकार के संसद में जबाब। इसीलिए तो- देश कैसे चलाते हैं- इन्हें पता नही. अबकी बार- बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार

रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता

इस तरह का पहला मौका नहीं :

बताते चलें यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस के किसी नेता ने PM मोदी का अपमान किया हो। इससे पहले कई ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने PM मोदी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार यह काम कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला कर रहे हैं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में रोजगार की बात करते हुए कहा कि,

34% बेरोज़गारी, रोज़गार की महामारी, गुणी युवाओं की फ़ौज खड़ी है सारी, नौकरी देने की नही कोई तैयारी। HSSC के नतीजे क्यों नही? HPSC के नतीजे क्यों नही? रोज़गार और रोटी क्यों नहीं?

रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता

मोदी को बताया अहंकारी शासक :

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने तीसरे ट्वीट में PM मोदी को अहंकारी शासक बताते हुए किसानों को लेकर बात की। उन्होंने लिखा कि,

बड़े से बड़ा निरंकुश शासक भी जन्मदिन पर रहमदिल व्यवहार करता है। मोदी जी ऐसे अहंकारी शासक हैं जिन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर “काला क़ानून” बना किसान-मज़दूर की आजीविका छीन ली। खेत खलिहान पर किए इस क्रूर आक्रमण के लिए देश भाजपा की सात पुश्तों को माफ़ नही करेगा।

रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता

नरेंद्र सिंह तोमर की कड़ी प्रतिक्रिया :

रणदीप सुरजेवाला की लगातार हो रही इस बयानबाजी पर BJP के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना बयान जारी कर कहा,

'कांग्रेस दिवालिया राजनीतिक दल है। जनता ने भी इसको दिवालिया पार्टी घोषित कर दिया। बुद्धि से भी नेतृत्व पूरी तरह दिवालिया हो गया है। कांग्रेस का सांस्कृतिक परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के पास नरेंद्र मोदी के खिलाफ और सरकार के पास खिलाफ कोई अवसर नहीं होता है, इसलिए वह राजनीति को हल्का करते हैं।'

नरेंद्र सिंह तोमर, BJP केंद्रीय मंत्री

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर भी तंज :

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यही नहीं रुके उन्होंने आगे 'राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर भी तंज कसते हुए कहा, 'राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि, वह भी सरकार में लंबे वक्त तक रहे। उनकी पार्टी ने बेरोजगारों के लिए क्या किया। 6 साल में रोजगार के जितने अवसर मोदी जी की सरकार में सृजित हुए हैं, वह किसी भी सरकार में नहीं हुए। सुरजेवाला का खुद का आधार तो हरियाणा में है नहीं, इसलिए वह इस तरह के हलके बयान दे रहे हैं। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com