मोदी सरकार पर भड़के सुरजेवाला- लागत ज्यादा, कमाई कम, किसान की यही सच्चाई

कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज डीजल के बढ़ते दाम धान की बढ़ी MSP पर कहा- क्या धरतीपुत्र की पीड़ा नही सुनायी देती मोदी जी को?
भारत की आँखे खोल देने वाले 7 सवालों का सुरजेवाला ने सरकार से मांगा जवाब
भारत की आँखे खोल देने वाले 7 सवालों का सुरजेवाला ने सरकार से मांगा जवाबSocial Media

दिल्‍ली, भारत। विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस लगातार ही किसी न किसी मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना कर रही है। अब आज सुबह-सुबह कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का एक नया ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्‍होंने किसानों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा :

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज डीजल के बढ़ते दाम धान की बढ़ी MSP बताते हुए PM मोदी पर तंज कसा है। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- लागत ज़्यादा, कमाई कम- किसान की यही सच्चाई ! 13 महीने में डीज़ल बढ़ा -24.18/लीटर- 35%! 13 महीने में धान की MSP बढ़ी - 72- 3.9% ! क्या धरतीपुत्र की पीड़ा नही सुनती मोदी जी को?

धान का MSP :

बता दें कि, सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है, जिसके चलते अब धान (सामान्य) का MSP पिछले साल के 1,868 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1,940 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया यानी 72 रुपए ज्यादा हो गया है और किसान इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है- डीजल की बढ़ी कीमतों से अब धान की खेती में फायदा नहीं रह गया है।

डीजल के दाम :

इसके अलावा देश में पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। देश में डीजल का बेस प्राइस अभी 38 रुपए के करीब ही है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें इस पर टैक्स लगा रही है, जिसके कारण इसके दाम 100 रुपए पर पहुंच रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार 32 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइज से ढ़ाई गुना तक बढ़ गया है।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए पेट्रोल की कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है और कहा था- कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com