आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, BJP में हुए शामिल

चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। वहीं, अब वह BJP में शामिल हो गए हैं।
आरपीएन सिंह कांग्रेस पार्टी छोड़ BJP में हुए शामिल
आरपीएन सिंह कांग्रेस पार्टी छोड़ BJP में हुए शामिलSocial Media

नई दिल्ली, भारत। देश में चुनाव आते ही सियासत गर्माने लगती है। पार्टियों के बड़े नेताओं के इस्तीफे देने का दौर शुरू हो जाता है। बाईट सैलून में इसी इस्तीफे देने के दौर के चलते ही मध्य प्रदेश में फिरसे BJP की सरकार आगे थी। वहीं, अब चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। वहीं, अब वह BJP में शामिल हो गए हैं।

आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा :

दरअसल, मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भारत की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा दे कर पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। हालांकि, वह कई दिनों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में सक्रियता नहीं दिखा रहे थे। इससे ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वह पार्टी छोड़ सकते है और अब उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर इस्तीफा दे ही दिया। उन्होंने पत्र में कहा है कि, 'वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।' उन्होंने देश की जनता तथा पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस का आभार जताया।

भाजपा में हुए शामिल :

अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस को छोड़ने के BJP में शामिल हो सकते हैं और ऐसा ही हुआ। उन्होंने आज BJP पार्टी ज्वाइन कर ली है। जबकि, बीते दिन ही यह खबर सामने आई थी कि, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आरपीएन सिंह का नाम जोड़ा था। बता दें, आरपीएन सिंह केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवेने दे चुके हैं। आरपीएन सिंह के BJP ज्वाइन केने के मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहे। खबरों की मानें तो, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने पर विचार कर रही है।

आरपीएन सिंह ने किया ट्वीट :

कांग्रेस पार्टी को छोड़ने और BJP ज्वाइन करने से पहले आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदलते हुए कोंग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटा दी है। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co