पंजाब में बड़ा सियासी गठजोड़- 2022 में SAD और BSP साथ लड़ेंगे चुनाव

पंजाब चुनाव के मद्देनजर आज शिरोमणि अकाली दल (SAD ) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच गठबंधन हुआ है, अब ये दोनों पार्टी साथ में चुनाव लड़ेंगी।
पंजाब में बड़ा सियासी गठजोड़- 2022 में SAD और BSP साथ लड़ेंगे चुनाव
पंजाब में बड़ा सियासी गठजोड़- 2022 में SAD और BSP साथ लड़ेंगे चुनावSocial Media

पंजाब, भारत। पंजाब में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और आज 12 जून को पंजाब चुनाव के मद्देनजर बड़ा सियासी गठजोड़ हुआ है। दरअसल, आज 25 साल बाद शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिलाया है यानी दोनों के बीच गठबंधन हुआ है। अब पंजाब की यह सबसे बड़ी सियासी ताकत हो गई है।

2022 में SAD और BSP साथ लड़ेंगे चुनाव :

दरअसल, आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का ऐलान शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल व बसपा नेता सतीश मिश्रा ने किया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबी​र सिंह बादल ने आज ये बड़ा ऐलान किया है कि, ''शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) आगामी विधानसभा चुनाव 2022 और उसके बाद के चुनाव साथ लड़ेंगे।''

सीटों का बंटवारा भी फाइनल :

गठबंधन के अलावा इस दौरान इन दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा भी फाइनल हो गया है। अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान के दौरान ये भी बताया है कि, ''पंजाब की 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।''

यह पंजाब की सियासत में यह ऐतिहासिक दिन है, जब बसपा और शिअद का गठबंधन हुआ है। अब पंजाब की यह सबसे बड़ी सियासी ताकत हो गई है। 1986 में दोनों प‍ार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो राज्‍य की 13 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी।

बसपा नेता और सांसद सतीश मिश्रा

बता दें कि, दोनों दलों ने 1986 में साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 25 साल एक बार फिर साथ आए हैं और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि, कृषि कानूनों पर भाजपा के प्रति नाराजगी के मद्देनजर पंजाब में यह गठबंधन एक नए सियासी समीकरण को जन्म देगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com