कृषि सुधार बिल के बाद देश में जितने चुनाव हुए, उसमें BJP जीती: संबित पात्रा

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन को लेकर कहा-विपक्ष एक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है...
कृषि सुधार बिल के बाद देश में जितने चुनाव हुए, उसमें BJP जीती: संबित पात्रा
कृषि सुधार बिल के बाद देश में जितने चुनाव हुए, उसमें BJP जीती: संबित पात्राTwitter

दिल्‍ली, भारत। नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रही :

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि, ''बिहार से लेकर अबतक जितने भी चुनाव हुए हैं उनके नतीजे अब तक भाजपा के पक्ष में आए हैं। देश में किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष एक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। इस भ्रम को लोकतंत्र में हमेशा ही लोकतांत्रिक तरीके से अपने पक्ष को रख कर वैज्ञानिक तरीके से तोड़ना चाहिए, इसीलिए हम चुनावों का आंकलन करेंगे और जो भ्रम की स्थिति कांग्रेस पार्टी, आप पार्टी इत्यादि उत्पन्न कर रहे हैं उसका खंडन करेंगे।''

चुनावों में भाजपा की जीत, बोले संबित पात्रा :

  • गोवा जिला पंचायत चुनाव के 48 सीटों पर अभी जो नतीजे आएं हैं, उसमें भाजपा लगभग 27 सीट जीत चुकी है और 31 सीट की ओर बढ़ रही है।

  • BTC चुनाव में पहले जहां भाजपा मात्र 1 सीट पर थी वहीं अब हमें 9 सीटें मिली हैं। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर है। 40 सीटों का BTC का जो समूह है उसमें भाजपा के सहयोगी दल अपनी परिषद बना रहे हैं। राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में भी भाजपा कांग्रेस से आगे है।

  • गरीब, ग्रामीण, किसान इस देश की रीढ़ हैं। पिछले दिनों में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की जीत इसलिए हुई क्योंकि किसान, गरीब और मजदूर हमारे साथ खड़ा है।

  • मैं आज गर्व के साथ कहना चाहूंगा कि, कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कोविड मैनेजमेंट किया उसमें कोविड मैनेजमेंट की जीत हुई और जो भ्रम विपक्षियों और राहुल गांधी ने फैलाया था वो टूटा है। आर्थिक संकट आत्मनिर्भर भारत की जीत हुई है।

  • प्रवासी मजदूरों को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा था उसमें भी मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबों तक 8 महीनों तक लगातार अनाज पहुंचाने का काम और ग्रामीण रोजगार के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को गांव में रोजगार देने का काम मोदी जी ने किया है।

  • जब से ये कृषि सुधार बिल आए हैं तब से देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा की जीत हुई है और यह चिल्ला-चिल्ला कर कहती है कि, गांव, गरीब और किसान मोदी जी के साथ खड़ा है।

किसान आंदोलन राजनीतिक गुटों की लड़ाई :

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने ये भी कहा- किसान आंदोलन किसानों की नहीं बल्कि राजनीतिक गुटों की लड़ाई हो गई है। आम आदमी पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्वीट वार को देखिए वो आपस में एक दूसरे से लड़ रहे हैं। आपको क्या लगता है कि ये किसानों के हित के लिए लड़ रहे हैं?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com