संबित पात्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुःखद बताते हुए राहुल गांधी पर कसा जोरदार तंज

भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संबित पात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग कर कहा- गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।
संबित पात्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुःखद बताते हुए राहुल गांधी पर कसा जोरदार तंज
संबित पात्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुःखद बताते हुए राहुल गांधी पर कसा जोरदार तंजTwitter

दिल्‍ली, भारत। UP के लखीमपुर खीरी में हिंसा का मामला तूल पकड़ा हुआ है, इस दौरान विपक्षी दल यूपी की बीजेपी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई विपक्षी दलों के नेताओं की सरकार एवं भाजपा के लिए तीखी-तीखी टिप्‍पणियां आ रही हैं। इस बीच नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संबित पात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग कर लखीमपुर खीरी की घटना को दुःखद बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है :

दरअसल, भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संबित पात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग कर कहा- लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। हमने उसके पश्चात देखा है कि, चाहे किसान संगठन हो, चाहे प्रशासन दोनों ने मिलकर बातचीत की, दोनों के बीच में समन्वय हुआ, दोनों ने बातचीत करके कुछ निष्कर्ष निकाले। मुख्यत: जो निष्कर्ष था वो एक निष्पक्ष जांच का था।

भाजपा की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर देश में हिंसा न फैले और शांति बनी रहे, लेकिन राहुल गांधी की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर देश में हिंसा और भ्रम फैलाया जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संबित पात्रा

राहुल गांधी पर पात्रा का तंज :

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संबित पात्रा ने यह बातें कहीं-

  • पोस्टमॉर्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी परिवार का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।

  • राजस्थान में धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया, वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की? राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की?

  • राहुल जी आप जो वोटों की खेती करने का प्रयास कर रहे हैं, इससे आप बचिए। देश में सबसे महत्वूपर्ण विषय है शांति की स्थापना। हिंसा न हो, शांति रहे, हम विकास के पथ पर अग्रसर हों, हर जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी का ये कर्तव्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com