दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही: संबित पात्रा का केजरीवाल पर तंज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेते हुए जोरदार तंज कसते हुए कहा- दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही है।
दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही: संबित पात्रा का केजरीवाल पर तंज
दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही: संबित पात्रा का केजरीवाल पर तंजTwitter

दिल्‍ली, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेते हुए जोरदार तंज कसा है।

वैक्सीन के ऑर्डर को लेकर बोले संबित पात्रा :

संबित पात्रा ने कहा- 26 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हम 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर देने वाले हैं और हमने ये मंजूरी दे दी है। आज वे कह रहे हैं हमारे पास कुछ नहीं है। सिसोदिया जी उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि, हमने ऑर्डर नहीं दिया है।

आगे उन्‍होंने ये भी कहा- 45+ से अधिक के केवल 8.93% लोगों ने दिल्ली में अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है। केवल 48.03% 60+ लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है। इन सभी को जब मोदी सरकार मुफ्त टीके भेज रही है! 60+ लोगों की दूसरी खुराक दिल्ली में केवल 17% लोगों द्वारा प्राप्त की गई है। दिल्ली की सरकार ने सही समय पर सही तरीके से वैक्सीनेशन को आगे नहीं बढ़ाया, इसलिए कई लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाई। ऑक्सीजन के मामले पर भी केजरीवाल जी राजनीति कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही :

संबित पात्रा ने कहा- दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही है। दिल्ली सरकार ने सही समय पर वेंटिलेटर्स के लिए कोई ऑर्डर नहीं किया। ऑक्सीजन ऑडिट को लेकर केजरीवाल जी ने मना कर दिया था। जब दिल्ली में प्रति व्यक्ति ऑक्सीजन की उपलब्धता अधिकतम है, फिर वो ऑक्सीजन कहां जा रहा है, हम ये सवाल पूछते हैं।

यह अरविंद केजरीवाल की विज्ञापन लागत है-

  • 2015-16 में - 81.23 करोड़ रु

  • 2016-17 में - 67.25 करोड़ रु

  • 2017-18 में - 117.76 करोड़ रु

  • 2018-19 में - 45.54 करोड़ रु

  • 2019-20 में - 199.99 करोड़ रु

  • 2020-21 में - 293.16 करोड़ रु

  • विज्ञापनदाताओं पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च हुए।

7 साल में एक भी नया अस्पताल नहीं खुला :

साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया, ''एक RTI से पता चला है कि, पिछले 7 साल में दिल्ली में एक भी नया अस्पताल नहीं खुला है। मौहल्ला क्लीनिक के विषय में भी 2 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की, लेकिन ये सब जानते हैं कि, इन मौहल्ला क्लीनिक में कोविड से संबंधित प्राथमिक उपचार भी नहीं हो रहा।''

टिकरी बॉर्डर पर आज एक युवती का सामुहिक दुष्कर्म :

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये भी बताया कि, ''टिकरी बॉर्डर पर जो किसान आंदोलन चल रहा है, वहां आज एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अनूप सिंह का नाम इस घटना में आया है और वो आज गायब है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com