संबित पात्रा का प्रियंका पर तंज
संबित पात्रा का प्रियंका पर तंजSocial Media

अलवर रेप कांड की पीड़िता व परिवार से न मिलने पर संबित पात्रा का प्रियंका पर तंज

राजस्‍थान के अलवर में रेप कांड को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा- आज सवाल उठता है कि क्या आप राजस्थान की बेटी निर्भया से मिलने गई?

दिल्‍ली, भारत। राजस्‍थान के अलवर में रेप कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है। इस बीच अब आज शुक्रवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है।

प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं :

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि, ''प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं।''

आज सवाल उठता है कि क्या आप राजस्थान की बेटी निर्भया से मिलने गई? आप तो पूरे देश में जहां अन्याय होता है वहां आप और राहुल जी मिलने जाते हैं। आप गले लगाकर तस्वीर भी वायरल करते हैं। आपकी ये चयनात्मक राजनीति शोभा नहीं देती है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

उन्‍होंने कहा कि, ''भाजपा के सांसद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक टीम इस मामले में प्रियंका वाड्रा जी से बात करने के लिए गई थी, लेकिन हमारी टीम को ये कहकर वापस भेज दिया गया कि, प्रियंका जी अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं, वो किसी से मिल नहीं सकतीं। क्या प्रियंका जी उस पीड़िता से मिलीं? उस पीड़िता के घर वे गईं क्या? क्या उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगी? प्रियंका जी उत्तर प्रदेश में कहती हैं कि, लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में ये माहौल है कि लड़की हूं, लड़ना मना है।''

आप कांग्रेस के नेता हैं, केवल राजनीति कर सकते हैं :

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वे ऐसा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में करते हैं। आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com