BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है: संजय आजाद
BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है: संजय आजादSocial Media

BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है: संजय आजाद

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद ने आज सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और भाजपा पर हमला बोला।

दिल्ली, भारत। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद ने आज सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला।

BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है :

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद ने आज सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा- 1 साल से अधिक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब BJP ने भी माना कि, प्रभु श्री राम के Mandir के निर्माण में BJP के नेता ही हज़ारों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। तब Yogi Govt ने मुझ पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा किया, लेकिन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है। इस देश के लोगों को तुम पर शर्म आती है। मैंने CM Yogi को बार-बार बताया, हज़ारों साक्ष्य दिये लेकिन उन्होंने ज़मीन लुटने दी क्योंकि लूटने वाले BJP के ही विधायक, Mayor और नेता हैं।

BJP के लोग क्या इसलिए मंदिर आंदोलन कर रहे थे कि श्री राम Mandir के पास ज़मीनें बेच-बेच कर पैसा कमाएंगे? लोगों से आस्था के नाम पर चंदा इकट्ठा करेंगे और हज़ारों करोड़ का घोटाला करेंगे? सवा साल तक घोटाला होने दिया। CM Yogi अवैध क़ब्ज़ों पर Bulldozer चलाइये।

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद

BJP आतंक का पर्याय बन चुकी है :

इतना ही नहीं बल्कि आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद ने प्रेस कॉन्फस के दौरान आगे यह भी कहा कि, "BJP आतंक का पर्याय बन चुकी है। यदि भाजपा का कोई नेता, कोई पदाधिकारी दिखाई दे तो दरवाज़ा बंद कर लें। कब किसी महिला के साथ गाली-गलौज करें, कब हाथ उठा दें, कब किसी को चौराहे पर पीट दें। ऐसी घटनाएं देश भर में हो रही हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com