संजय आजाद सिंह
संजय आजाद सिंहSocial Media

संजय सिंह का PM से सवाल- LG पद के लिए कोई अच्छा ईमानदार व्यक्ति नहीं मिला, दिल्ली को दाग़ी LG क्यों दिया

राज्यसभा सदस्य संजय आजाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा- दिल्ली के LG के Money Laundering से जुड़ी पत्रकार वार्ता है, मैं PM Modi से पूछता हूं कि, दिल्ली के लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा?

दिल्ली, भारत। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय आजाद सिंह ने आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल को लेकर कई सवाल पूछे और भाजपा एवं केंद्र के मोदी सरकार पर निशाने साधे है।

पत्रकार वार्ता में, मैं PM Modi से पूछता हूं :

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप के वरिष्ठ नेता संजय आजाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा- दिल्ली के LG के Money Laundering से जुड़ी पत्रकार वार्ता है मैं PM Modi से पूछता हूं कि, दिल्ली के लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा? LG पद के लिए कोई अच्छा ईमानदार व्यक्ति नहीं मिला? दिल्ली को दाग़ी LG क्यों दिया? उन्हें हटाना पड़ेगा, उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।

तात्कालीन KVIC के Chairman Vinai Saxena ने Khadi के Act का दुरुपयोग करते हुए अपनी बेटी Shivangi Saxena को Khadi Lounge के Design का ज़िम्मा दिया था। जिसका नाम उद्घाटन वाली शिलापट्ट पर भी लिखा हुआ है।

राज्यसभा सदस्य संजय आजाद सिंह

आम आदमी पार्टी Court जाने की तैयारी कर रही है :

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय आजाद सिंह ने यह बात भी कहीं कि, "अध्यक्ष रहते हुए कोई अपनी बेटी को Interior Designing का ठेका कैसे दे सकता है? LG VK Saxena ने KVIC Act 1961 का खुला उल्लंघन किया है। आम आदमी पार्टी Court जाने की तैयारी कर रही है।"

  • पहले VK Saxena ने KVIC Chairman रहते Black Money को White किया और फ़िर बेटी को ठेका दिया। अब PM मोदी को परिवारवाद पर एक भी शब्द कहने का कोई हक़ नहीं है।

  • वो परिवारवाद के ख़िलाफ़ हैं तो LG को बर्ख़ास्त करें। AAP वरिष्ठ Lawyers से सलाह लेकर कोर्ट जाने का फ़ैसला करेगी।

  • हमने मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ जांच का स्वागत किया। आप को कुछ नहीं मिला, लेकिन BJP ने अब तक LG के ख़िलाफ़ कोई CASE नहीं किया। LG VK Saxena की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com