राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित पर संजय राउत का बयान
राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित पर संजय राउत का बयानSocial Media

राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित पर संजय राउत का बयान

मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत ने राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित पर कहा- मुझे लगता है इस कारण से राज ठाकरे जी का ये कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है...

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को होने वाली अपनी अयोध्या यात्रा पर नहीं जाएंगे, उन्‍होंने अपनी अयोध्या यात्रा को स्थगित कर दिया है। राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित होने के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है।

महाराष्ट्र का विकास रथ राम राज्य की ओर बढ़ेगा :

इस दौरान मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- मुख्यमंत्री पहले भी अयोध्या गए हैं। महाराष्ट्र में राम राज्य लाने की कोशिश चल रही है तो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इससे ज़रूर महाराष्ट्र का विकास रथ राम राज्य की ओर बढ़ेगा। मुझे नहीं पता उनके (राज ठाकरे) अयोध्या जाने का कार्यक्रम नहीं हो रहा है। श्री राम के दर्शन के लिए कोई भी जा सकता है लेकिन मैंने देखा कुछ दिनों से वहां का माहौल बिगड़ गया था। BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कुछ सवाल इनके सामने रख दिए थे।

मुझे लगता है इस कारण से राज ठाकरे जी का ये कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है, लेकिन आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में सैंकड़ों शिव सैनिक 15 जून को आयोध्या जाएंगे। ये हमारा धार्मिक कार्यक्रम है ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

शिवसेना नेता संजय राउत, मुंबई

22 मई को देंगे अयोध्या यात्रा से संबंधित जानकारी :

बता दें कि, आज शुक्रवार को ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अयोध्या यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है। हालांकि, उन्‍होंने अपनी इस यात्रा को क्‍यों स्‍थगित किया, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। तो वहीं, राज ठाकरे ने कहा है कि, ''वो 22 मई को पुणे में एक रैली करेंगे और इसी दौरान अपनी अयोध्या यात्रा से संबंधित जानकारी देंगे।''

राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा स्थगित पर संजय राउत का बयान
राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, ट्विटर के जरिए दी जानकारी

इसके अलावा राज ठाकरे की इस यात्रा को लेकर सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि, उनके अयोध्या दौरे की तैयारियां पूरी नहीं हो पायीं थीं। इसके अलावा रेलवे का रिज़र्वेशन भी नहीं हुआ था। उनकी अब 22 मई को पुणे में सभा होने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com