संजय राउत का बड़ा बयान
संजय राउत का बड़ा बयानSocial Media

महाराष्‍ट्र के CM और फडणवीस के अयोध्या दौरे पर बोले संजय राउत- बेईमान लोगों को नहीं मिलता श्रीराम का आशीर्वाद

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस के भगवान राम की नगरी अयोध्या दौरे को लेकर संजय राउत ने टिप्‍पणी देते हुए किया कटाक्ष...

महाराष्‍ट्र, भारत। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज रविवार को उत्तर प्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने उनके इस दौरे को लेकर टिप्‍पणी की है।

संजय राउत ने साधा निशाना :

महाराष्ट्र CM के अयोध्या जाने पर राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, CM शिंदे का अयोध्या दौरा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्पॉन्सर किया है। संजय राउत ने अपने बयान में यह कहा- मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

धर्म के नाम पर ये जो कुछ भी चल रहा है, मैं उसका विरोध नहीं कर रहा हूं। प्रभु श्रीराम पर हमारी भी आस्था है, हम लोग 40 साल से अयोध्या जाते रहे हैं। बीजेपी के लोग कभी हमारे साथ तो अयोध्या गए नहीं... अगर प्रभु श्री राम को लेकर इतनी आस्था थी तो आप सूरत और गुवाहाटी भाग कर नहीं जाते। ये लोग हमें कॉपी कर रहे हैं, लेकिन ओरिजिनल ओरिजिनल होता डुप्लीकेट डुप्लीकेट ही होता है। बाबरी विवाद के बाद बीजेपी वाले हमे छोड़कर भाग गए थे। बेईमान लोगों को कभी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद नहीं मिलता है। आप देखिए कि मुंबई आने के बाद सरकार का क्या होता है। महाराष्ट्र में इस समय बेमौसम बारिश हुई है] ओले पड़ रहे है। किसान रो रहा है... और सरकार अयोध्या दौरे पर है।

संजय राउत

अयोध्या जाने से पहले शिंदे और फडणवीस की प्रतिक्रिया :

तो वहीं, अयोध्या जाने से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। प्रभु राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है।''

मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co