संजय सिंह
संजय सिंह Social Media

संजय सिंह ने Modi-Adani महालूट के साक्ष्य जनता के सामने रखे और कहा- जब मोदी मेहरबान तो अडानी पहलवान

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, देश के करोड़ों लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं, भारत माता के पास अपार संपत्ति है। महंगी बिजली की वजह मोदी जी का भ्रष्टाचार है।

दिल्‍ली, भारत। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। साथ ही Modi-Adani की महालूट के साक्ष्य देश की जनता के सामने रखते हुए कहा, मोदी-अडानी की 1 लाख करोड़ की लूट का गवाह है एक-एक दस्तावेज़!

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, ''बड़ा ख़ुलासा! Modi जी की खुली छूट, Adani की महा लूट Pvt Player को फ़ायदा पहुंचाने के लिए नियमों के विरुद्ध Coal Blocks आवंटित 2014 में SC ने Coal Block आवंटन रद्द किए मोदी: कांग्रेस ने देश के चेहरे पर कालिख़ पोतने का काम किया उसी कालिख़ को Modi ने आगे बढ़ाया। SC ने कहा राज्य सरकारों को मिले Coal Blocks में Pvt Co. काम नहीं कर सकती 2015 में Modi जी ने Adani को फ़ायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया: 26% Pvt Co को दिया गया SC ने सारे Coal Blocks को रद्द किया Modi जी ने 2 को रद्द नहीं किया क्योंकि वो खदान Adani को मिले थे।''

42 No. की Parsa और 44 No. की Kanta कोयला खदान राजस्थान Govt को मिली थी SC ने सभी Coal Blocks आवंटन रद्द कर दिये थे, लेकिन Modi जी ने ये 2 खदान Adani को आवंटित कर दिये जिसमें 74% शेयर Adani के और 26% Rajasthan सरकार के है ये SC के आदेश और क़ानून का खुला उल्लंघन है।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह

  • Modi सरकार के सौजन्य से Rajasthan में Coal Block Adani को मिलने पर जनता का नुकसान Rajasthan सरकार को Coal India Ltd. से Coal मिलता था ₹2000/tonne Adani ने अपनी खदान में से सरकार को कितने में बेचा? ₹2300/tonne यानी अपनी ही खदान में से Coal ₹300/tonne महंगा।

  • Modi Govt का Act: Reject कोयला का एक टुकड़ा भी कोई Pvt Company बेच नहीं सकती, Authority का होगा, लेकिन Adani को 25% Coal बेचने और Pvt Plant में Use करने की छूट दी गई जो कोयला राजस्थान में बिजली बनाने योग्य नहीं,वही कोयला अडानी के Power Plant में बिजली बना रहा है।

  • Parsa-Kanta खदानों में Adani ने Reject कोयला के नाम पर खेल किया! Coal India: 2200 किलो कैलोरी का कोयला Power Plant में उपयोग लायक राजस्थान के साथ Adani के समझौते में लिखा गया- जो 4000 किलो कैलोरी के नीचे कोयला होगा वो Reject माना जाएगा।

  • Pvt. Co. को 25% हिस्सा, मतलब समझिए 2 Adani Coal Blocks में कितना Coal? 1000 Million Tonne उसका 25% Adani को, यानी 250 Million Tonne मुफ़्त! उसकी मौजूदा Cost ₹50,000 करोड़ Adani को मुफ़्त में दिया जा रहा है PM Modi बताइए, Adani को Blocks कैसे मिले हुए हैं?

  • Karnataka Govt को आवंटित कोयला खदान Calcutta की EMTA Coal Company को दी गई जब EMTA Coal ने कानून का उल्लंघन कर कोयला बाहर बेचा तो CBI-ED की जांच हुई और 200 Crore की Property Attach की गई लेकिन CBI-ED, Adani के पास नहीं गई जब मोदी मेहरबान तो अडानी पहलवान!

  • आप भैंस खरीदें, बोलें पालन पोषण Adani आप करो दूध बाज़ार से सस्ते दाम पर हमें दे देना, मुनाफे में हमारा हक होगा Adani बोले—भले ही आपकी, लेकिन दूध आपको बाज़ार से महंगे दाम पर बेचेंगे—Extra दूध बेचकर पैसा कमाएंगे।

  • ये Adani के घोटाले की Netflix Series है, 2 ही पात्र हैं - Modi जी और Adani 1 Lakh Crore के Scam पर CBI, CAG को चिट्ठी लिखूंगा देश के करोड़ों लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं, भारत माता के पास अपार संपत्ति है। महंगी बिजली की वजह मोदी जी का भ्रष्टाचार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co