मैं पार्टी में नई ऊर्जा दिखाना चाहता हूं, जिससे जनता में पार्टी के लिए भरोसा वापस आए: शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने-सामने हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूरSocial Media

दिल्ली, भारत। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने-सामने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को मतदान होंगे, वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। दोनों उम्मीदवार लगातार अपने पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर बड़ा बयान दिया है।

शशि थरूर ने जारी किया बयान:

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर इस वक्त दिल्ली में हैं। वो यहां चुनाव का प्रचार करने आए हैं। वहीं, दिल्ली पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बयान देते हुए कहा कि, "साधारण कार्यकर्ताओं से मिलकर मुझे लग रहा है कि पार्टी में बहुत लोग बदलाव चाहते हैं। चुनाव पार्टी की मजबूती के लिए है। मैं पार्टी में नई ऊर्जा दिखाना चाहता हूं, जिससे कि हमारी जनता में पार्टी के लिए भरोसा वापस आए।"

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने दिल्ली में कहा कि, "जनता BJP से संतुष्ट नहीं है। नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था का बुरा हाल जनता ने देखा है। बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है, इतिहास में बेरोजगारी का इतना बुरा हाल नहीं हुआ। महंगाई बढ़ रही है, रुपए का भाव गिर रहा है। जनता नया विकल्प चाहती है।"

इससे पहले शशि थरूर ने अपने बयान में कहा था कि, "मैं सोचता हूं कि पहला कदम यह होगा कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव कराया जाए, ताकि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का प्रसार हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस के संविधान को पूरी तरह से लागू करूंगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच लड़ाई है। इसको लेकर दोनों नेता अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। दोनों ही अपने चुनाव को लेकर प्रचार में जुटे हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com