शिवसेना ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की
शिवसेना ने नीतीश कुमार की प्रशंसा कीSyed Dabeer Hussain - RE

शिवसेना ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा- 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है

शिवेसना ने नीतीश की प्रशंसा करते हुए कहा- नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर तूफान खड़ा कर दिया है। अगर यह तूफान चक्रवात में बदल जाए तो 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है।

बिहार, भारत। बिहार में एक तरफ महागठबंधन की सरकार को लेकर दूसरे राज्यों के नेता नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं, भाजपा नीतीश कुमार द्वारा एनडीए का साथ छोड़ने पर उन पर निशाना साध रही है। इस बीच महाराष्ट्र की शिवसेना द्वारा मुखपत्र सामना के जरिए नीतीश कुमार की प्रशंसा की है।

2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है :

मुखपत्र सामना में शिवेसना ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर तूफान खड़ा कर दिया है। अगर यह तूफान चक्रवात में बदल जाए तो 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है। भाजपा ने उनकी पार्टी जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ संबंध तोड़कर पलटवार किया।

एकनाथ शिंदे पर कसा तंज :

इस दौरान मुखपत्र में शिवसेना की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लेकर तंज कसा और कहा- उन्होंने दिल्ली के सामने घुटने टेक दिए। शिंदे को यह समझना चाहिए कि नीतीश कुमार ने दिखा दिया कि, वह इसके बिना जीवित रह सकते हैं। साथ ही शिवसेना ने लालू यादव और नीतीश कुमार से दरार खत्म करने की अपील करते हुए यह बात भी कही है कि, "तेजस्वी यादव ने 2020 में राजद के विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और बिहार के युवा और लोकप्रिय नेता बन गए।"

शिवसेना के संपादकीय में यह भी कहा गया है कि, "भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का समर्थन करके जद (यू) को अस्थिर करने की कोशिश की और यह महसूस करने के बाद कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की भूमि बिहार में राजनीतिक क्रांतियों के नतीजे, पूरे देश में महसूस किए जाते हैं और राज्य में नया राजनीतिक गठजोड़ 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणाम को बदल सकता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com