द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना करेगी समर्थन
द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना करेगी समर्थन Social Media

द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना करेगी समर्थन, संजय राउत ने बताया- आखिर क्‍यों लिया यह फैसला

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना समर्थन करेगी, इस बारे में पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत का बयान आया है और यह जानकारी दी गई।

महाराष्‍ट्र, भारत। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने दिलचस्प बयानों को लेकर हमेशा काफी चर्चा में बने रहते है। तो वहीं, राष्ट्रपति चुनाव भी होने है, जिसके लिए राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को उतारा गया है। ऐसे में शिवसेना एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है।

जनभावना का ख्याल रखते हुए लिया यह फैसला :

इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शिवसेना की ओर से समर्थन तो किया गया,लेकिन यह भी कहा है कि, ''द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। हम आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं।'' इस बारे में शिवसेना पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत का बयान आया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि, ''इसका मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। हम आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा जनभावना का ख्याल रखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।''

इतना नहीं नहीं शिवनेता नेता संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात भी कही है कि, ''द्रौपदी मुर्मू का समर्थन शिवसेना इसलिए कर रही है, क्योंकि जनभावना उनके साथ है।'' इसके अलावा संजय राउत ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को लेकर कहा कि, ''हमारी सद्भावना उनके साथ है।''

यह देखना अहम है कि, जनभावना क्या है। यह पहला मौका नहीं है, जब शिवसेना ने अपने गठबंधन से इतर उम्मीदवार का समर्थन किया है। इससे पहले 2007 में भी उसने एनडीए में रहते हुए यूपीए की कैंडिडेट प्रतिभा पाटिल को समर्थन दिया था। तब उसने मराठी नेता के नाम पर प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। इसके बाद 2012 में उसने प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था। अब वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है तो उसने एनडीए कैंडिडेट के समर्थन का ऐलान किया है।

शिवनेता नेता संजय राउत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com