शिवपाल ने किया उप्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों से 2022 में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
शिवपाल ने किया उप्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
शिवपाल ने किया उप्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वानSocial Media

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों से 2022 में सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया। श्री यादव आज अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के ब्राहमाणी देवी के मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महज चंद पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया है। अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम और रिश्वतखोरी में लिप्त हैं, इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इस को उखाड़ फेंकना है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों से किए अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयारियां न कर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस, बिजली अधिकारी, लेखपाल, तहसीलदार से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक रिश्वतखोरी में लिप्त हैं और गरीब जनता का काम बिना रिश्वत नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से किए वादों पर खरी नहीं उतरी है। हालात ये है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए 2022 में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू, पूर्व प्रधान गोपीनाथ पराशर, राम बहादुर धनगर, बजरंगी यादव, हरिशंकर, दीपू जादौन, शिव शंकर धाकरे आदि मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com