शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने तक सरकार चलाने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। अब कैसी होगी प्रदेश की राजनैतिक तस्वीर, कब होंगे उपचुनाव, कौन बनेगा मुख्यमंत्री जानिए इस रिपोर्ट में
शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं
शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैंSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब दो स्थितियां बनती हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मौजूदा स्थिति में सबसे बड़े दल भाजपा से सरकार बनाने का दावा पेश करने को कह सकते हैं। भाजपा इसे स्वीकार कर सरकार बना सकती है या फिर राज्यपाल के कहने से पहले ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। वह विधायकों की दोबारा परेड करा सकती है और समर्थन पत्र सौंप सकती है। जिसका की कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक राज भवन गए थे।

अब मध्य प्रदेश में बीजेपी को सरकार बनाने के बाद भी बहुमत साबित करना होगा। अगर भारतीय जनता पार्टी सरकार बना भी लेती है, तब भी उसे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। पिछले साल महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे ने विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भी उन्हें विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़ा, जिसमें वे जीत गए थे।

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार शिवराज सिंह चौहान ही हैं। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे फिर सीएम बनते हैं तो ये मध्यप्रदेश के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। दो विधायकों के निधन के बाद पहले से 2 सीटें खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक बागी हो गए थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। स्पीकर एनपी प्रजापति इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर चुके हैं। बीजेपी विधायक शरद कोल ने भी इस्तीफा दिया था, जिसे मंजूर किया जा चुका है। इस तरह 22 + 2 +1 = 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव। बता दें, शिवराज के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार सीएम रहे हैं। मध्य प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री अभी कोई नहीं बना है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com