शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे
शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगेSocial Media

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में औपचारिक तौर पर शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन में शिवराज सिंह चौहान ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। विधायक दल की बैठक में औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।

आपको बता दें इस विधायक दल की बैठक में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि विधायक अपने स्टाफ के साथ बैठक में ना आएं। राज्य भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान शपथ ले सकते हैं इसकी तैयारी राजभवन में चालू भी हो गई है। कोरोना वायरस के चलते शपथ ग्रहण समारोह बिल्कुल साधारण तौर पर होगा। कोई भी अतिथि आमंत्रित नहीं किये जायेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और ऐसा करने वाले वे मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर किसी एक व्यक्ति ने सिर्फ तीन बार शपथ ली है चौथी बार शपथ लेने वाले मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे शिवराज सिंह चौहान। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिवराज सिंह चौहान से फोन कॉल पर बात की थी।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मामा कहा जाता है। यह संबोधन उन्हें मध्य प्रदेश के युवाओं द्वारा मिला है। जिनके लिए शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कई योजनाएं शुरू कीं और कहा कि तुम्हारा यह मामा हमेशा अपने भांजे भांजियों की सेवाओं के लिए उपलब्ध है। अगर शिवराज सिंह चौहान के राजनैतिक कैरियर के बारे में बात करें तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही शिवराज सिंह चौहान ने छात्र नेता के रूप में अपनी छवि बना ली थी। भोपाल के हमीदिया कॉलेज से अध्यक्ष भी चुने गए और इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा और फिर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर तय किया और अब शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com