कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, BJP ही गरीबों के हित के लिए कर रही काम: ईरानी

असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने असम पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज मरियानी में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा...
कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, BJP ही गरीबों के हित के लिए कर रही काम: ईरानी
कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, BJP ही गरीबों के हित के लिए कर रही काम: ईरानीTwitter

असम, भारत। असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को असम पहुंची। यहां उन्होंने मरियानी में एक जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी :

जनसभा में स्मृति ईरानी के भाषण में कांग्रेस पार्टी उनके निशाने पर रही, उन्‍होंने आज कांग्रेस को इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया और कहा- मौजूदा दौर में सिर्फ भाजपा ही गरीबों के हितों के लिए काम कर रही है, इसलिए मैं लोगों से अपील करती हूं कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भाजपा को ही वोट दें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की तारीख करते हुए कहा कि, ''उन्‍होंने गरीबों के भले के लिए कई योजनाएं राज्य के गरीब लोगों तक पहुंचाई हैं। भाजपा चाय बागानों में काम कर करने वाले मजदूरों के लिए बिना रुके काम कर रही है।''

राज्य के भले के लिए कुछ नहीं किया :

तो वहीं, दूसरी ओर पूर्व PM मनमोहन सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि, ''कांग्रेस के कुछ बड़े नेता असम से ही चुनकर राज्यसभा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन राज्य के भले के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने संभव बनाया है कि, आज असम में AIIMS खुल गया है।''

असम के जोरहाट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 13वें वित्त आयोग में असम के विकास के ​लिए कांग्रेस ने 60,000 करोड़ रुपये तक नहीं भेजे। लेकिन प्रधानसेवक मोदी ने 15वें वित्त आयोग में असम की जनता के कल्याण के लिए 1,70,000 करोड़ रुपये भेजे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जब जीवित थे तब उन्होंने कहा था कि, अजमल से हाथ ​नहीं मिलाना चाहिए। उनके देहांत के बाद कांग्रेस पार्टी ने जाकर उन्हीं लोगों से हाथ मिलाया जो असम की जन​जातियों, असम के इतिहास पर प्रहार करना चाहते हैं।

असम में तीन चरणों में चुनाव :

असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में कुल 47 सीटें हैं। दूसरे में 39 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com