मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी कहकर संबोधित करने पर भड़की ईरानी
मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी कहकर संबोधित करने पर भड़की ईरानी Social Media

मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी कहने पर भड़की ईरानी, कहा- कांग्रेस के इस नेता ने घृणित कार्य किया

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सुबह मीडिया ब्रीफिंग की और इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर साधे जमकर निशाने...

दिल्‍ली, भारत। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सुबह मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्‍होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद व देश की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा।

कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का केंद्र बनीं :

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की जब से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा हुई है, तब से लेकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का केंद्र बनी हुई हैं। उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू जी को कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा। एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।

सोनिया गांधी जी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया। ये जानते हुए भी कि ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है। ये संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने ये घृणित कार्य किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी है। लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार अनादर करना, उनकी गरीमा पर प्रहार करना है।

बता दें कि, देश के हाल ही में संपन्‍न हुए राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद इस सर्वोच्च संवैधानिक का पदभार NDA की उम्‍मीदवार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू मिला है। इस चुनाव में विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिंन्‍हा हो हार का सामना करना पड़ा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com