स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानीSocial Media

कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर आए, क्योंकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका है: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है।

दिल्ली, भारत। नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए, इस दौरान कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया इस रहा है। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सोमवार नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है।

भ्रष्टाचार पकड़ा गया है :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि, आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें?

भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका है :

कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है। एक जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव बनाने के लिए कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर आए हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, गतिरोध :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- आज जो लोग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली हाई कोर्ट के 2019 एक जजमेंट के वाक्य पर, 'AGL के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है।' आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि, ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com