मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है: सोनिया
मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है: सोनियाSocial Media

मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है: सोनिया गांधी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने की और मोदी सरकार पर बोला हमला...

दिल्‍ली, भारत। कृषि कानूनों की वापसी के बावजदू भी किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस अभी भी मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में लगी है। अब आज आज बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हुई।

सोनिया गांधी ने बैठक को किया संबोधित :

इस दौरान कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने हिस्सा लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शहीद किसानों, निलंबित सांसदों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित कर सोनिया गांधी ने कहा-

किसान संगठन आंदोलन के जरिए पिछले 13 महीनों से इन कानूनों का जोरदार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ उन्हें रद्द करने के लिए दबाव बनाया। किसानों की एकजुटता और दृढ़ता ने एक अभिमानी सरकार को झुकने पर मजबूर किया है।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी

मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है :

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गवाने वाले 700 किसानों को याद करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है। जरूरत की चीजों के दाम में इजाफे की वजह से हर परिवार का बजट खराब हो रहा है।'' साथ ही सीमा मुद्दों पर संसद में पूर्ण चर्चा व 12 सांसदों के निलंबन पर भी सोनिया गांधी ने यह प्रतिक्रिया दी है। बैठक में उन्‍होंने कहा कि, ''हम सीमा के मुद्दों पर संसद में पूरी चर्चा की मांग करते हैं।''

हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं :

इसके अलावा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को गलत करार देते हुए बताया कि, ''हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com