दु:खी सोनिया गांधी इस बार नहीं मनाएंगी अपना जन्‍मदिन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना जन्‍मदिन न मनाने का निर्णय लिया है, क्‍योंकि वह इस बात से काफी दु:खी हैं। जाने क्‍या है बथर्ड न मनाने की वजह....
Sonia Gandhi Birthday
Sonia Gandhi BirthdaySocial Media

राज एक्‍सप्रेस। यह तो आप जानते ही होंगे कि, सभी के लिए अपने जन्‍मदिन का दिन काफी यादगार होता है और हर वर्ष मनाया भी जाता है, अब चाहे वह साधारण तरीके से मनाया जाए या ग्रैंड पार्टी के साथ यह अपनी-अपनी पसंद पर निर्भर करता है। अब वह कोई बच्‍चा हो या नेता सभी अपना बथर्ड मनाने का चाव रखते ही हैं। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्‍मदिन (Sonia Gandhi Birthday) भी है, लेकिन इस बार वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगी, इसके पीछे उन्‍होंने यह वजह बताई है।

क्‍या है बर्थडे न बनाने का कारण?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्‍मदिन 9 दिसंबर को है, यह उनका 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार की बढ़ रही घटनाओं के कारण सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी, क्‍योंकि वह ऐसी घटनाओं से काफी दु:खी हैं।

इसके अलावा सोनिया गांधी ने आज दिल्ली के अनाज मंडी में लगी भीषण आग पर हैरानी जताते हुए हताहतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बचाव और राहत कार्यों में अधिकारियों की मदद करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि, इन दिनों देश में महिलाओं के साथ हो रही बलात्‍कार जैसे मामले आए दिन सामने आ ही रहे हैं, यहां तक की कुछ मामले तो ऐसे है, जिससे पूरे देश का खून खौल रहा है, जिसका काफी विरोध भी होता रहता है, लेकिन फिर भी बलात्‍कार व अपराध के मामलों में काफी इजाफा ही देखने को मिल रहा है। कलयुग में महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं, जिससे देश शर्मसार है।

हाल ही में महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर एक नजर :

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर आग के हवाले कर दिया था, हालांकि इस मामले में इन दरिंदों को पुलिस एनकाउंटर के वक्‍त मार गिराया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस

वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव का है, यहां पीड़िता पहले दुष्‍कर्म की शिकार हुई थी, लेकिन जब पीड़िता इसी मामले की सुनवाई के लिए जा रही थी तभी उन दरिंदों ने उसपर केस वापस लेने का दवाब बनाया और केरोसिन डालकर जला दिया था, जिसकी कल मौत हो गई है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- उन्नाव रेप केस

इस दौरान बलात्कार की घटना से देश के आक्रोशित माहौल के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह बात सामने आई थी कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दी जाने वाली राशि का पैसा खर्च नहीं हो रहा है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

सरकार के चौंकाने वाले आंकड़ें! आखिर कैसे सुरक्षित रहेंगी महिलाएं

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com