किसानों को न्याय दिलाने के लिये सपा कटिबद्ध : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लखीमपुर खीरी की हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों का न्याय दिलाने के लिये उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।
किसानों को न्याय दिलाने के लिये सपा कटिबद्ध : अखिलेश
किसानों को न्याय दिलाने के लिये सपा कटिबद्ध : अखिलेशSyed Dabeer Hussain - RE

बहराइच। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लखीमपुर खीरी की हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों का न्याय दिलाने के लिये उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। श्री अखिलेश यादव ने यहां मृतक किसानों के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडित परिवार को भरोसा दिलाया कि सपा कदम से कदम मिलाकर न्याय दिलाने में उनके साथ है। हर समय कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़कर जीत दिलाने में सपा साथ खड़ी रहेगी।

अखिलेश ने यूपी पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस आरोपी को बुला रही है। ऐसा लगता है कि नोटिस चस्पा नहीं किया जा रहा है बल्कि गुलदस्ता देकर बुलाया जा रहा है। आज सुनने को आ रहा है कि लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी नेपाल भाग गया है। लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा सरकार पर था कि सरकार न्याय देगी लेकिन किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

योगी सरकार पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना के आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं। महोबा के आईपीएस फरार हैं। हिंसा का आरोपी नेपाल फरार है। यह सरकार लोकतंत्र का गला घोटते हुए जो भी आवाज उठाना चाह रहा है। उसकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com