सपा रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
सपा रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीSocial Media

सपा रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने गठबंधन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची गुरूवार को जारी कर दी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गठबंधन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार इस सूची में 19 विधानसभा सीटों पर रालोद और 10 सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव लडेंगे। गठबंधन ने शामली जिले की तीन में से दो विधानसभा सीटों, कैरान और शामली पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें कैराना सीट से सपा के नाहिद हसन और शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद) और खतौली सीट से राजपाल सिंह सैनी (रालोद) को उम्मीदवार बनाया गया है। बिजनौर जिले की नहटौर से मुंशी राम (रालोद) जबकि मेरठ जिले की किठौर से शाहिद मंजूर (सपा) और मेरठ से रफीक अंसार (सपा) को टिकट दिया गया है। बागपत विधानसभा क्षेत्र से अहमद हमीद (रालोद) और हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद) को प्रत्याशी बनाया गया है।

गाजियाबाद जिले की लोनी सीट से मदन भैया (रालोद), साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद) और धौलाना से असलम चौधरी (सपा) को उम्मीदवार बनाया गया है। गौतम बुद्ध नगर जिले की जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद) प्रत्याशी होंगे। जबकि बुलंदशहर जिले की स्याना सीट से दिलनवाज खान (रालोद) और बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद) उम्मीदवार हैं।

वहीं, अलीगढ़ जिले की खैर सीट से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा) और अलीगढ़ से जफर आलम (सपा) प्रत्याशी होंगे। हाथरस जिले की सादाबाद सीट से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद) तथा मथुरा जिले की छाता सीट से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद) और बल्देव से बबीता देवी (रालोद) को टिकट दिया गया है।

आगरा जिले की आगरा कैंट सीट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com