सपा में जाते ही स्वामी प्रसाद का BJP पर तंज
सपा में जाते ही स्वामी प्रसाद का BJP पर तंजSocial Media

सपा में जाते ही स्वामी प्रसाद का BJP पर तंज- आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया

उत्तर प्रदेश में भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई विधायकों संग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए और दी यह प्रतिक्रिया...

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। चुनावी राज्‍यों में मंत्रियों, विधायकों व नेताओं के दलबदल और फेरबदल का खेल तो होता जा रहा है। इस दौरान उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों के इस्‍तीफों की झड़ी लगी हुई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई विधायकों संग आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) ज्‍वाइन कर ली है।

आज यह विधायक SP में हुए शामिल :

उत्तर प्रदेश में भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज शुक्रवार को इन विधायकों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए हैं। SP में शाामिल होने वाले विधायकों के नाम 'धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति' हैं।

अखिलेश यादव ने कहा :

तो वहीं, लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CM योगी पर तंज कसते हुए कहा- मुझे लगता है कि, सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि, स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे, इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। हालांकि, उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है।

बीजेपी के एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं, हालांकि हमारे सीएम को क्रिकेट खेलना नहीं आता। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, वह जहां भी जाते हैं, सरकार बनती है। इस बार भी वह अपने साथ भारी संख्या में नेताओं को लेकर आए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मकर संक्रांति भाजपा के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है :

इतना ही नहीं, इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''भाजपा देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है। मकर संक्रांति भाजपा के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है। अब भाजपा के तमाम नेताओं ने संपर्क किया। पहले विधायकों की बात नहीं सुनते थे, इस इस्तीफे के बाद अब उनकी नींद उड़ी है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com