बिहार: प्याज की माला लेकर प्रचार में उतरे RJD नेता तेजस्वी का BJP पर हमला

बिहार चुनाव प्रचार का शोर आज शाम तक थम जाएगा, इसी से पहले RJD नेता तेजस्‍वी यादव अपने इस अंदाज में प्रचार के लिए महंगाई का मुद्दा उठाया।
बिहार: प्याज की माला लेकर प्रचार में उतरे RJD नेता तेजस्वी का BJP पर हमला
बिहार: प्याज की माला लेकर प्रचार में उतरे RJD नेता तेजस्वी का BJP पर हमलाTwitter

बिहार, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्‍य में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का अपने-अपने अंदाज में चुनाव प्रचार का सिलि‍सिला लगातार जारी रहा, ले‍किन आज सोमवार की शाम तक प्रचार का शोर थम जाएगा। इसी से पहले आज सुबह बिहार चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने महंगाई का मुद्दा उठाया है।

प्याज की माला लेकर चुनाव प्रचार पर उतरे तेजस्वी :

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव आज प्याज की माला लेकर चुनाव प्रचार के लिए उतरे और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए इस अंदाज में ये कहा कि, छोटे व्यापारियों को बीजेपी सरकार ने मार दिया है। महंगाई बढ़ने पर ये (बीजेपी) लोग प्याज की माला पहन कर घूमते थे, अब हम उन्हें यह सौंप रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट और तस्‍वीर शेयर की है।

RJD नेता तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा :

चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा- कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान,मज़दूर,नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे हैं। छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है। महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज़ की माला पहन कर घूमते थे अब हम उन्हें यह सौंप रहे हैं।

बता दें, बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज राज्य में कई बड़ी रैलियां होंगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता आज जनता को संबोधित करेंगे।

बिहार में कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। इसके बाद इस चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co