हरियाणा के फतेहाबाद में सम्‍मान दिवस समारोह में तेजस्वी यादव
हरियाणा के फतेहाबाद में सम्‍मान दिवस समारोह में तेजस्वी यादवSocial Media

हरियाणा के फतेहाबाद में सम्‍मान दिवस समारोह में तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया।

हरियाणा, भारत। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की ओर कदम बढ़ाएं हुए है और देशभर में विपक्ष को एकजुट करने में जुटे CM नीतीश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। इस बीच हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन या कहे चौधरी देवीलाल की जयंती पर 'सम्‍मान दिवस समारोह' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित 10 बड़े राज्यों के भाजपा विरोधी नेता शामिल हैं।

भाजपा के लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए :

इस मौके पर फतेहाबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि, ''आज देश की जो स्थिति बनी हुई है वो किसी से छुपी नहीं है। वो(भाजपा) लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए।''

जवानों ने देश को बचाने का काम किया है :

इतना ही नहीं, इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे यह बात भी कहीं कि, ''आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान (फौजी) हैं, क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया।''

महारैली में बाद सोनिया गांधी से मिले CM नीतीश ओर लालू :

बता दें कि, आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महारैली में शामिल होने के बाद रविवार शाम को करीब 6 बजे के आस-पास कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने जाएंगे, इस मौके पर उनके साथ लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com