मध्य प्रदेश में फिर गरमाई आरोप-प्रत्यारोप की सियासत
मध्य प्रदेश में फिर गरमाई आरोप-प्रत्यारोप की सियासतSocial Media

मध्य प्रदेश में फिर गरमाई आरोप-प्रत्यारोप की सियासत

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के आरोपों पर कांग्रेस के मंत्रियो ने तीखा पलटवार किया है। जानिए क्या बोले कांग्रेस के मंत्री...

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव द्वारा हनी ट्रैप मामले में दिए गए एक बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। यादव ने कहा कि, हनी ट्रैप मामले में जो लोग प्रश्न कर रहे हैं, वे पता लगा लें कि, कहीं उनका नाम ही तो इसमें शामिल नहीं है। लाखन सिंह यादव से पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा इस मामले में लगाए गए आरोपों के संबंध में सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बात कही। गौरतलब है कि गोपाल भार्गव ने कहा था कि, उन्होंने अपने एक परिचित के पास आठ अफसरों के वीडियो देखे हैं।

पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव के इस बयान पर चुनौती देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हनी हो या मनी... सरकार के पास जांच एजेसियां हैं, सच का पता लगा लें। मैंने जो आरोप लगाए थे, उन पर खुलासा इसलिए नहीं कर रहा हूं कि प्रदेश की बदनामी होगी। उधर, भार्गव के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो कहा है, उसके प्रमाण उन्हें जांच एजेंसियों को देना चाहिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com