राहुल गांधी माफी मांगें की मांग तेज
राहुल गांधी माफी मांगें की मांग तेज Social Media

राहुल गांधी माफी मांगें की मांग तेज- राजनाथ सिंह समेत इन मंत्रियों ने दिया यह बयान

राहुल गांधी के बयान पर भारत का अपमान बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व इन केंद्रीय मंत्रियों ने माफी मांगने की मांग की और यह बयान दिया है...

दिल्ली, भारत। आज सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा मचा हुआ है। इस दौरान भाजपा के तमाम नेता इस मामले में भारत का अपमान बताते हुए माफी मांगने की मांग कर रहे है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन केंद्रीय मंत्रियों के बयान आए है।

दरअसल, लोकसभा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा- इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।

इसके अलावा राहुल गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है-

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- राहुल गांधी लंदन में जाकर भारत की संसद और लोकतंत्र पर न केवल प्रश्न चिह्न खड़े किए बल्कि निराधार और झूठे आरोप लगाए। राहुल गांधी ने संसद में 40 मिनट बोले और तभी उन्होंने कहा कि उनके माइक बंद किए गए। ये काम भारत की संसद को अपमानित करने का है। इससे देश में सभी सांसद आहत हैं। कांग्रेस को कुछ बातों का जवाब देना चाहिए- क्या उन्हें लंदन में भारत की संसद के बारे में झूठ बोलना उचित है?, अपने गलती पर मांफी मागने के बजाए संसद की कार्रवाई को बाधित करना क्या उचित है?

लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया.....उन्होंने भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है, जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

राहुल गांधी माफी मांगें की मांग तेज
राहुल गांधी को लेकर सदन में संग्राम- पीयूष गोयल के बयान पर खड़के ने किया जोरदार पलटवार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co