राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे: स्वतन्त्रदेव सिंह

BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राम मंदिर में जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे हैं।
राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे: स्वतन्त्रदेव सिंह
राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे: स्वतन्त्रदेव सिंहSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राम मंदिर में जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले राम मंदिर पर सवाल उठा रहे हैं।

श्री सिंह आज कानपुर मंडल के भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के ताउ के निधन पर विक्रमपुर गांव मे शोक जताने के बाद पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे । उन्होंने कहा कि जो राम से प्रेम नहीं करता है कृष्ण से प्रेम नही करता है राम के आस्तित्व को नकारता है । रामसेतु के अस्तित्व को नकारता है जो रामसेवको पर गोलियां चलवाता है । ऐसे लोग राममंदिर की बात कर रहे हैं। सच्चाई रामभक्तो के सामने आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे प्रदेश में जितने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने अपनी जान गवाई है केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन सभी लोगो के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम चल रहा है । इसी क्रम में इटावा में भी भाजपा की विधायक सावित्री कठेरिया के पति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के ताऊ का निधन हुआ था जिनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होने लोगो ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना से आगे कैसे सुरक्षित रहना है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com