2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी TMC, किसी से नहीं करेंगे गठबंधन : ममता बनर्जी
राज एक्सप्रेस, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता बनर्जी ने फिलहाल आकार ले रहे गठबंधनों पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर अपवित्र गठबंधन होगा तो कांग्रेस भाजपा से कैसे लड़ेगी? वामपंथी भाजपा से कैसे लड़ेंगे और उन्होंने कहा कि वामपंथी भाजपा से कैसे लड़ेंगे और सीपीआईएम और कांग्रेस कैसे भाजपा विरोधी होने का दावा करते हैं?
बंगाल के सरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल से विधानसभा सीट छीन ली है। ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा सभी ने सरदिघी में “सांप्रदायिक कार्ड" खेला है। उन्होंने कहा कि अंतर यह है कि भाजपा ने यह काम खुलेआम किया है, और सीपीएम और कांग्रेस ने इसे अधिक हद तक छुपाकर। उन्होंने कहा यह हमारे लिए एक बड़ा सबक है कि हमें सीपीएम या कांग्रेस की बात किसी भी कीमत पर नहीं माननी चाहिए, जो भाजपा के साथ मिलकर काम करते हैं। हम उनके साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं।
2024 में तृणमूल और आम लोगों के बीच एक गठबंधन कायम करने का प्रयास करेंगे। हम किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगे। हम लोगों के समर्थन से अगले साल होने वाला चुनाव अकेले लड़ेंगे।
ममता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मुझे विश्वास है कि वे हमें वोट देंगे। ममता ने कहा तृणमूल तीन ताकतों से एक साथ लड़ने के लिए पर्याप्त है। हमने 2021 के बंगाल विधानसभा में ऐसा ही किया था। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल के नेता विपक्षी गठबंधन के प्रमुख वार्ताकारों में से एक थे। यह प्रयास न केवल विफल रहा, बल्कि भाजपा ने उनके ही राज्य में व्यापक पैठ बना ली और 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
राज्य के बाहर निकलने पर पार्टी को सकारात्मक परिणाम नहीं मिले तृणमूल कांग्रेस गोवा में और फिर त्रिपुरा में खाता खोलने में विफल रही। हालांकि पार्टी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीती हैं। 2021 के बाद से ममता बनर्जी को कई लोगों ने पीएम फेस के रूप में देखा, लेकिन जब ममता बनर्जी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को अपने से मुकबला करते देखा तो वह इस दौड़ से पीछे हट गयीं और अपने आपको पश्चिम बंगाल तक ही सीमित कर लिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।