मंत्री अनुराग ठाकुर का अरविंद केजरीवाल पर हमला
मंत्री अनुराग ठाकुर का अरविंद केजरीवाल पर हमलाSocial Media

मंत्री अनुराग ठाकुर का अरविंद केजरीवाल पर हमला- आपके नाक के तले आपके के ही लोगों ने किया घोटाला

हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला है।

दिल्ली, भारत। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति (2021-22) की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सिफारिश पर हंगामा देखने को मिल रहा है। हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, "केजरीवाल जी दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया..शराब माफिया को मालामाल कर दिया और गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप (अरविंद केजरीवाल) चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि, आपके नाक के तले आपके लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।"

आपके भ्रष्टाचार मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए: अनुराग ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि, "सत्येंद्र जैन जी को अभी तक बेल नहीं मिली है..भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए और जेल जाते ही उनकी(सत्येंद्र जैन) याददाश्त चली गई..क्या मनीष सिसोदिया जी की भी याददाश्त जाने वाली है? आपके भ्रष्टाचार मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, आप (अरविंद केजरीवाल) जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में आबकारी नीति पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सवाल उठाए हैं। उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जिसके बाद दिल्ली में बवाल मचा हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com